रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बिल्थरा रोड, बलिया।
बिल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के ग्राम पशुहारी निवासी" भारत मीडिया "के सह संपादक घनश्याम शर्मा के पिताजी श्री चंद्रिका शर्मा की लगभग 90+की आयु में आज सोमवार प्रातः 4:00 भोर में सामयिक निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार तूर्तिपार पुल घाट के पास स्थित सरयू तट शमशान घाट पर किया गया।मुखाग्नि उनके एकलौता पुत्र घनश्याम शर्मा सह संपादक भारत मीडिया ने दी।
अंतिम यात्रा में भारत मीडिया के संपादक सब्बीर अहमद, अरविंद यादव, ओ पी सिंह, पुनीत गुप्ता दर्जनों पत्रकारों के अलावा ,कमल कुमार शर्मा,दीनानाथ शर्मा,जयप्रकाश शर्मा, दिलीप शर्मा मुन्ना यादव,विनय कुमार अंचल पूर्व ब्लाक प्रमुख,सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण ,दोस्त मित्र, रिश्तेदार आदि उपस्थित रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026