Tranding

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेवा में पश्चिमी चंपारण जिला सबसे पीछे,रैंकिंग में 36 नंबर पर।

सैय्यद शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया बिहार।

   स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की परफॉर्मेंस परआधारित स्टेट रैंकिंग जारी की है,इस रैंकिंग में 19 तय मानकों पर प्राप्त अंकों के आधार पर जिलेवार रैंकिंग जारी की जाती है,मार्च महीने के लिए जारी ताजा स्टेट रैंकिंग में पश्चिम चंपारण जिला 36 नंबर के रैंकिंग पर है,जो सबसे पीछे है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र के नेशनल डॉक्टर,महताब के अनुसार इस तरह की रैंकिंग में स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होती है, इस वर्ष प्रतिस्पर्धा का सीधा असर वहां मिलने वाली सुविधाओं पर पड़ता है, जिसका लाभ अंततःस्थानीय लाभारतीयों को मिलता है,इस प्रक्रिया से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र के लिए भी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तैयार होंगे।स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि, डॉक्टरआनंद ने संवाददाता को बताया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की रैंकिंग के लिए उन्हें 19 तरह के मानकों परअंक प्राप्त करना होता है,इन मानकों में 20 डेली एंट्री,1 महीने के दौरान फुटपाल या ओपीडी,एचडबलूयूसी पर किए गए टेली कंसल्टेशन, वैलनेस सेशन,सर्विस डिलीवरी रिपोर्ट,जनआरोग्य समिति द्वारा की गई बैठक,एनसीडी स्क्रीनिंग से लेकर रेफर करने की संख्या आदि होती है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
167

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.