Tranding

नीट परीक्षा में 94.2%अंक लाकार कमलनयन ने रिकॉर्ड तोड़कर,जिला व विद्यालय का नाम किया रोशन।

सैय्यद शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया बिहार।

 स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र केआईटीआई सरस्वती नगर के एक छात्र,कमलनयन ने नीट प्रतियोगिता में 720 में से 678 नंबर(94.2%)अंक लाकर पूरे जिला के साथ अपने विद्यालय का नाम भी रोशन किया।कमलनयन के पिता प्रदीप तिवारी,जुगल प्रसाद उच्च विद्यालय भैंसही में लिपिक के पद पर कार्यरत है,माता,सत्यभामा तिवारी, एकआदर्श शिक्षिका है। कमलनयन की प्रारंभिक शिक्षा संस्कृति विद्यामंदिर बरवत सेना,माध्यमिक शिक्षा,संत जेवियर उच्च विद्यालय, इंटरमीडिएट की शिक्षा युगल प्रसाद उच्च विद्यालय भैंसही से प्राप्त की है,इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता,गुरुजनों,उन्नयन बिहार पश्चिम चंपारण द्वारा संचालित फेसबुक लाइव क्लास को दिया है,जिससे गहराई सेअध्ययन कर यह सफलता हासिल की,उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य एक सफल चिकित्सक बनकर गरीब जनता की सेवा करना बताया है। इनके इस शानदार सफलता पर,कमलनयन को महाराजा हरेंद्र किशोर केंद्रीय जिला पुस्तकालय में सम्मानित किया गया। इसअवसर पर कमलनयन के पिता माता, पुस्तकालयअध्यक्ष,ज्योति प्रकाश,उसके शिक्षक,आरिफ राजा,पांडे धर्मेंद्र शर्मा,सुभाष नारायण सिंह उपस्थित थे। सम्मान समारोह काआयोजन राजीव कुमार पाठक द्वारा किया गया।इसअवसर पर सैकड़ो की संख्या में, प्रशसंसक ,शुभचिंतक,इष्ट मित्र,परिवारजन उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
202

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.