हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
श्री गुरु नानक नामलेवा सिंह सिंहनिओ द्वारा सिख धर्म पर दिए गए बलिदान को समर्पित गुरुद्वारा बाबा नामदेव प्रांगण में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक ठंडी छबील वितरण किया गया। गुरद्वारे के प्रधान सरदार नीतू सिंह ने बताया कि छबील वितरण कार्यक्रम कई दिनों तक चलेगा।बाबा नामदेव गुरद्वारे में 6 जून को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहीदों मुरीदों सिदकवानों को समर्पित कानपुर के स्त्री सत्संग व जत्थेबंदियों द्वारा लड़ीवार जपुजी साहिब के पाठ व अरदास का उपराला होगा। इस मौके सरदार हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह, अशोक अरोड़ा, हरदयाल सिंह आदि उपस्थित रहें।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.