संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश।
हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज खलीलाबाद में सम्मान समारोह हुआ। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों के साथ छह सौ विद्यार्थियों को पदक देकर पुरस्कृत किया। साथ ही करियर संबंधी जानकारी दी गई।
विद्यालय से इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान प्रगति पाठक 93.4 प्रतिशत, द्वितीय स्थान राहुल कन्नौजिया 92.4 प्रतिशत, तृतीय स्थान सूर्यांश मौर्य 91.6 प्रतिशत के साथ 50 मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व पदक देकर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ 551 बच्चों को पदक मिला। प्रबंधक अमरनाथ रुंगटा एवं प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता उचित मार्गदर्शन की। उत्तीर्ण 1094 छात्र-छात्राओं में 131 बच्चे 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक, 684 बच्चे 60 प्रतिशत से अधिक पाकर उत्तीर्ण हुए हैं। केआईपीएम टेक्निकल कैंपस गीड़ा गोरखपुर के प्रबंध निदेशक विनोद सिंह, बीएनसीईटी लखनऊ के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के सहायक आचार्य हरिहर पांडेय, अंबेकेश्वर ग्रुप के सौरव सौरभ दूबे , आशीष मिश्र, केकौत्स के निदेशक कौत्स कुमार ने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बच्चों को विभिन्न प्रकार के करियर आयामों के बारे में जानकारी दिया। साथ विशाल आयोजन के लिए अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी अभिषेक के प्रयास को सराहा। छात्र प्रियांशु वर्मा को केआईपीएम में छात्रवृत्ति पर प्रवेश की स्वीकृति मिली है। 12 वीं पास करने के पश्चात विभिन्न प्रकार के कैरियर आयामों पर चर्चा की गई । हिंदी प्रवक्ता योगेंद्र सिंह ने कहा विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक इतना बड़ा प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यालय द्वारा पहली बार प्रवक्ता अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया है । कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत ब्यौरा भौतिकी प्रवक्ता एवं कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया | इस अवसर पर रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, मनोज कुमार मिश्र, अश्विनी श्रीवास्तव, अरुण पांडे, अमरेश पांडे, वीरेंद्र पांडेय, विनोद कुमार गुप्त, लालमन प्रसाद, देवेंद्र मौर्य सहित शिक्षक, विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.