हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
पुलिस आयुक्त कानपुर नगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून/ व्यवस्था कानपुर नगर एवं पुलिस उपायुक्त दक्षिण के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण,सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नौबस्ता पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों के चेकिंग की जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुई कि थाना नौबस्ता से जिलाबदर अपराधी जो कि हामिद चौराहे कबीर नगर मछरिया के पास काली टीसर्ट व जीन्स पहने खडा है जिसके पास नाजायज तमन्वा भी है इस सूचना पर उ0नि0 सद्दाम खान मय फोर्स के अभियुक्त अभिषेक जयसवाल पुत्र स्व० बबलू जयसवाल उम्र 24 वर्ष निवासी म0न0 63 चन्दीपुरवा नौबस्ता कानपुर नगर को हामिद चौराहा कबीर नगर थाना नौबस्ता का०नगर से हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
घटना का विवरण न्यायालय संयुक्त/अपर पुलिस आयुक्त (कानून एंव व्यवस्था)/कार्यपालक मजिस्ट्रेट पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के वाद संख्य 25/2024 संशोधित वाद संख्या 29/2024 सरकार बनाम अभिषेक जयसवाल धारा 3(1) यू०पी० गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 थाना नौबस्ता कानपुर नगर के आदेश दिनांक 21/05/2024 के अनुक्रम में 03 माह के लिये जिला बदर घोषित है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता अभिषेक जयसवाल पुत्र स्वर) बबलू जयसवाल निवासी म0न0 63 चन्दीपुरवा नौबस्ता कानपुर नगर उम्र 24 वर्ष बरामदगी का विवरणः एक अदद देशी तमन्वा 12 बोर नाजायज व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज!
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.