शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सड़क के किनारे एक चाय दुकानदार को रौंद दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया,जिसका इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल में चल रहा है।गुस्सा ग्रामीणों ने चालक को जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना कुमारबाग थाना क्षेत्र के चनपटिया-कुमारबाग स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। थानाअध्यक्ष,देवेंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि चाय दुकानदार,मुन्ना यादव बुरी तरह से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक चालक को अपने कब्जे में लेकर इलाज कर रहा है। थाना अध्यक्ष ने बताया के ट्रक चालक की पहचान चीउटाहा निवासी,जयश्री चौधरी के रूप में की गई है,ट्रकअभी ग्रामीणों के कब्जे में है। संवाददाता को पता चला है कि ट्रक चालक बैरिया के मथौली चौक से ट्रक लेकर रेक पॉइंट पर सीमेंट लाने के लिए जा रहा था।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.