शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
आर्थिकअपराध इकाई नारकोटिक्स के पुलिस अधीक्षक के द्वारा गुप्त सूचना मिलने केआधार पर पुलिस ने छापेमारी करके 2.250 किलो ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ 1 विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि यह कारवाई पुलिसअधीक्षक, नारकोटिक्स आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना के निर्देश पर की गई है,उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान मझौलिया के बथना हरपुरटोली गांव निवासी, मजीद मियां के रूप में की गई, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार,आर्थिकअपराध इकाई बिहार पटना को आसूचना संकलन के क्रम में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि बेतिया से मादक पदार्थ चरस की तस्करी की जा रही है,आवश्यक कार्रवाई हेतु नारकोटिक्स के पुलिस अधीक्षक,पटना द्वारा एक टीम का गठन किया गया,गठित टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक नारकोटिक्स आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना के मार्गदर्शन मेंआसूचना का सत्यापन आवश्यक कार्रवाई करते हुए बेतिया पुलिस के सहयोग से मुफस्सिल थाना क्षेत्रअंतर्गत बेतिया रेलवे स्टेशन के समीप से चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.