एक कार्बाइन, तीन अवैध तमंचे व सात कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में जनपद में अपराध पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो फहीम कुरैशी के कुशल पर्यवेक्षण में बलिया पुलिस को मिली सफलता। उल्लेखनीय है कि दिनांक 6.6.2024 को पुलिस अधीक्षक बलिया के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस विश्वनाथ यादव मय टीम व स्वाट प्रभारी अजय यादव मय टीम व प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा बिहार के संदिग्ध अपराधियों को पकड़ने हेतु तूर्तिपार मेन रोड के पास चैकिंग कर रहे थे कि मुखबीर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तूर्तिपार मेन रोड के पास से दिनांक 6.6.2024 को 11:40 बजे 02 नफर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की नियमानुसार तलाशी करने पर उनके कब्जे से 01 अदद प्रतिबंधित कार्बाइन 9 mm 04 जिंदा कारतूस व 03 अदद तमंचा 315 बोर 03 अदद अवैध जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारअभियुक्तों के विरुद्ध थाना उभांव में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.