हाजीपुर/महुआ(वैशाली)
जिले के महुआ प्रखंड के चकमोजाहिद गांव में पहली बार 9 जून को इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन वैशाली के बैनर तले इदरीसिया दर्ज़ी अधिकार सम्मेलन व सम्मान समारोह का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।जिसकी तैयारी जोरों पर जारी है।कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रदेश महासचिव राजू वारसी,मोहम्मद अख्तर,वैशाली जिलाध्यक्ष मौलाना सुल्तान,प्रदेश संगठन प्रभारी मोहम्मद जमशेद आलम उर्फ प्यारे,जिला महासचिव मोहम्मद आसिफ अता,मोहम्मद तनवीर समी,मोहम्मद मेराज आदि समेत अन्य सक्रिय सदस्य जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र का लगातार दौरा कर जन संपर्क अभियान चला रहे हैं।जहां दर्ज़ी समाज के साथ साथ अन्य लोगों को भी कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है।इस संबंध में प्रेस बयान जारी कर प्रदेश महासचिव मोहम्मद अख्तर इदरीसी,राजू वारसी ने बताया कि यह कार्यक्रम पहली बार महुआ के चकमोजाहिद गांव में आयोजित की गई है।जहां सैंकड़ो की तादाद में लोग शामिल होकर दर्ज़ी समाज के हक हुकूक के लिए आवाज बुलंद करेंगे।इस अवसर समाज के विभिन्न क्षेत्र के लोगों को सम्मानित करने के साथ साथ मैट्रिक/इंटर पास छात्र,छात्राओं को प्रोत्साहित फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती व अन्य गणमान्य के हाथों प्रोत्साहित किया जाएगा।कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज भी महुआ के पहाड़पुर,कन्हौली गांव में भी जन संपर्क कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।इस अवसर पर बैठक में
इदरीसिया दर्ज़ी फेडरेशन के प्रदेश महासचिव राजू वारसी, संगठन प्रभारी जमशेद आलम उर्फ प्यारे,जिला अध्यक्ष मौलाना सुल्तान,जिला महासचिव इबरार,वरिष्ठ नेता मोहम्मद इदरीस,मोहम्मद साहेब जान,नजरें आलम,मोहम्मद आफताब,मोहम्मद सद्दाम,मोहम्मद शमीम,मोहम्मद राजा,मोहम्मद मुन्ना,मोहम्मद शमीम उर्फ नक्की,मोहम्मद इस्लाम,मोहम्मद मुश्ताक, मोहम्मद शफीक,मोहम्मद अंजार एवं पहाड़पुर के मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद फारूक,मोहम्मद अलीहसन, मोहम्मद अशरफ,मोहम्मद अब्बास एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
साथ में फोटो
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.