बेतिया, बिहार।
स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बसावरिया बढाई टोला मोहल्ले में रात्रि समय दो बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी से 1लाख 5हजार लूटकर फरार हो गए,नगर व मुफस्सिल थाने की पुलिस 3 घंटे तक परेशान रही।घटना की सूचना पर दोनों थाने के पुलिस के साथ सदर एसडीपीओ विवेक भी पहुंचे थे,लेकिन फाइनेंस कर्मी से भेंट नहीं हो सकी।पूरे मामले की जानकारी के लिए पुलिस फाइनेंस कर्मी से मुलाकात की कोशिश कर रही है। देर शाम तक पुलिस की उससे भेट नहीं हो सकी, जानकारी के अनुसार फाइनेंस कर्मी, कृष्ण कुमार ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दिया कि वह समूह का पैसा कलेक्शन कर अपने हरिबाटिका चौक स्थित ऑफिस मैं कलेक्शन का पैसा जमा करने जा रहा था,तभी बाइक सवार बदमाशों ने पैसा लूट कल फरार हो गए। नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि बाइक सवार दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही इनको पकड़ लिया जाएगा।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.