वसीम अकरम कुरैशी
जयपुर, राजस्थान।
कैम्ब्रिज डिजिटल यूनिवर्सिटी, युनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका (U.S.A) द्वारा दिल्ली एनसीआर होटल सरोवर में आयोजित दीक्षान्त समारोह में राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री एवं राजपुताना युनानी मेंडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मानद् सचिव मो. जाकिर खान गुडएज को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। दीक्षान्त समारोह में पदम् श्री अवार्ड विजेता जितेन्द्र सिंह सेठी, फिल्मस्टार बिन्दु दारा सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस समारोह में देश - विदेश की नामचीन हस्तियाँ मौजूद रहीं।
शैक्षिक व सामाजिक कार्यों को रहेगी प्राथमिकता ः गुडएज
डॉक्टर मोहम्मद जाकिर गुडएज ने कहा कि वह अपने जीवन में प्रारंभ काल से ही शिक्षा व सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देते रहे हैं। यह कार्य वर्तमान में भी जारी है और भविष्य में भी इन्हीं कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युनानी व आयुर्वेद पैथी में हर रोग का इलाज संभव है तथा यह पैथी अन्य पैथियों की अपेक्षा सरलता से सुलभ है तथा सस्ती पैथी के रूप में आसानी से उपलब्ध है। वहीं गुडएज ने कहा कि भविष्य में जनकल्याण कार्यों को प्राथमिकता से करते रहेंगे तथा सामाजिक उत्थान के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.