Tranding

इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी ने जिला अधिकारी को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा।

ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार 17 जून को मनाया जाएगा।

ईदगाहों मस्जिदों सामूहिक कुर्बानी स्थलों के आसपास विशेष सफाई का इंतजाम हो ईदगाहों व प्रमुख मस्जिदों पर जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन के अधिकारी निरीक्षण कर ले ताकि जो समस्या हो उसे समय से पूर्व हल कर दिया जाएं।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार बड़े अदवो एहतराम के साथ 17 जून को मनाया जाएगा 

तथा सभी ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह 5:30 बजे से 10:30 बजे तक बकरीद की नमाज अदा किया जाएगा तथा कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाएगा जो 17, 18, 19 जून तक चलता रहेगा 

इस संबन्ध में इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी महोदय को 11 सूत्री ज्ञापन सौपा गया इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए कहा की 17 जून से पहले जिला प्रशासन व निगम के अधिकारी महानगर की सभी ईदगाहों प्रमुख मस्जिदों के आसपास पैदल निरीक्षण कर ले ताकि जो समस्या हो उसे समय से पूर्व हल कर दिया जाए इस भीषण गर्मी को देखते हुए मस्जिदों और सामूहिक कुर्बानी स्थलों के आसपास सफाई चूने का छिड़काव पथ प्रकाश की व्यवस्था 24 घंटे पानी की सप्लाई किया जाए उस दिन आवारा पशुओं पर अंकुश लगे सभी जगह पर पानी का टैंकर ज्यादा से ज्यादा लगवाया जाए तथा पानी के लिए 24 घंटे विद्युत की व्यवस्था किया जाए तथा शहर को तीन दिन तक विद्युत कटौती से मुक्त रखा जाए समय से पूर्व लोकल फाल्ट को ठीक कर दिया जाए ज्ञापन में आगे कहा कि सभी ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों के आसपास सुबह से ही पुलिस की समुचित व्यवस्था व साथ-साथ यातायात पुलिस की व्यवस्था हो सभी कुर्बानी स्थलों पर जो टाली लगाई जाती है उसे समय से भेजा जाए साथ ही साथ बड़ी प्लास्टिक के साथ क्योंकि जो भी मालवा हो पूरी तरह से ढक कर ले जाया जाए 

इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी के 

महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा बकरीद का त्योहार अमनो अमान के साथ मनाया जाने के सम्बन्धों में जिला प्रशासन इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फर्रूक शाह (मियां साहब) से संपर्क करें 

इमामबाड़ा मुतवल्लिआन कमेटी शांति का पक्षधर है महासचिव हाजी सोहराब खान ज्ञापन देने वाले मुख्य रूप से हामिद अंसारी शकील शाही आफताब अहमद मोहम्मद आदिल अख्तर खान इमरान खान कौश अख्तर मोहम्मद वसीम मिनहाज सिद्दीकी सैयद वसीम इकबाल उपस्थित थे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
104

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.