Tranding

13 सौ दिव्यांगो के प्रमाण पत्र में गड़बडी उजागर हुई है।

13 जून को सी०एम०ओ० को सौंपेगे ज्ञापन

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

सी० एम० ओ० कार्यालय दिव्यांग बोर्ड मे दिव्यांगजनो की समस्या बढती जा रही है | जो दिव्यांगजन पैर से दिव्यांग हैं उनका आनलाईन आंख का प्रमाण पत्र बना दिया गया है, बहुत से दिव्यांगजन के प्रमाण पत्र में दिव्यांगता ही नहीं दर्ज है | जिनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र में कोई त्रुटी हो गयी है उनमें सुधार का आफसन खत्म हो गया है | दिव्यांगजन प्रमाण पत्र में गलतियों के सुधार के लिए दिव्यांग बोर्ड के चक्कर काट रहे है | बोर्ड के कर्मचारी संतोषजनक जवाब नही दे रहे है|

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग बोर्ड की समस्या दूर कराने के लिये 13 जून को सी०एम०ओ० को ज्ञापन सौंपा जायेगा| वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग बोर्ड की समस्याओं के सम्बन्ध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है | आज तक समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया | अधिकारी पोर्टल की खामियों के चलते समस्या बता रहे है |

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
59

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.