परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
बीती रात को परतावल- कप्तानगंज NH 730 पर पनियरा विधायक मीडिया सलाहकार कौशल श्रीवास्तव के पिता एवं भाई का मोटर साइकिल से एक्सीडेंट हो गई। दरअसल मीडिया सलाहकार के पिता एवं उनके भाई अपने घर के तरफ जा रहे थे तभी अचानक से एक मोटर साइकिल चालक लगभग 16 वर्षीय लड़के ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे अनियंत्रित होकर दोनो लोग गिरे, काफी चोट आई। जब राहगीरों ने इस लड़के को दबोचा तो कौशल जी के पिता ने दरिया दिली दिखाते हुए, राहगीरों से कहा कि उसे छोड़ दिया जाए। तत्काल उन लोगों को लेकर, उनके सहयोगियों एवं विधायक पुत्र भाजपा युवा नेता निर्भय सिंह ने प्राथमिक उपचार कराया गया।
डॉक्टर का कहना है कि,
बहुत घबराने की बात नहीं है, माइनर इंजरी है। जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
खबर सुनकर विधायक ज्ञानेंद्र सिंह पहुंचे, हाल चाल का जायजा लिया।
काफी देर समय तक बैठे रहें।
इस दौरान रवि प्रकाश सिंह, राजकुमार सिंह, बलराम उपाध्याय, प्रदीप यादव, अनुज कुमार, मान सिंह, तेजा मोदनवाल, कन्हैया मद्धेशिया, योगेंद्र पांडेय, सहित तमाम मित्र बंधु पहुंचे।
लोगों ने कहा कि,
जिसने कभी किसी का कुछ बिगड़ा नही, तो उसका अनहोनी भी कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.