ड्रोन कैमरे से की गई नगर की निगरानी।
रिपोर्ट - धनंजय शर्मा
बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।
ईद-उल-अजहा ( बकरीद ) त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के लिए बलिया पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा को लेकर जहां पुलिस ने रात को जगह-जगह सर्च अभियान चलाया वहीं सुबह ड्रोन से सुरक्षा का जायजा भी लिया। उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि आगामी त्यौहार में शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है। उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मोहल्लों में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान ड्रोन कैमरे से नगर की निगरानी की गई। पुलिस कर्मियों की टीम ने नगर के रामलीला मैदान, रेलवे चौराहा, उमरगंज, इमिलिया, अमुरतानी, बस स्टैंड सहित अनेक स्थानों पर ड्रोन कैमरे की मदद से सुरक्षा को परखा। उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि त्यौहार पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहार के मद्देनजर मस्जिदों के आसपास पुलिस के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। कहा कि शरारती तत्वों को कदापि बक्शा नहीं जाएगा। त्यौहार में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए धर्म गुरुओं ने भी मदद करने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर सीयर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार, प्रदीप मद्धेशिया, जनार्दन चौधरी, अमित, जितेंद्र पासवान, प्रेम सिंह, अनीश आदि उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.