Tranding

बकरीद पर नही होगी किसी नई परम्परा की शुरुआत, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा बकरीद का त्योहार - जिलाधिकारी

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया, उत्तर प्रदेश।

ईद-उल -अजहा (बकरीद)के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेड सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने इसमें एक एक कर सभी शांति समिति के सदस्यों को बातचीत कर उनके समस्याएं सुनी और पूरी जिम्मेदारी के साथ समाधान करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही समिति के सदस्यों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने को कहा।   जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले एक साल के सभी त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जनपद वासी आगामी बकरीद के त्योहार सहित अन्य त्योहारों को भी परंपरागत पूरे हर्षोल्लाह व शांतिपूर्वक ढंग से मनाएंगे। जनपद में किसी नई परम्परा की शुरुआत नहीं होगी।उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए जिसे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि बकरीद की नमाज सम्मानजनक तरीके से मस्जिद या ईदगाह के अंदर पढ़ी जाएगी, सड़क पर कोई भी नमाज नहीं पढ़ेगा। जहां नमाजियों की संख्या अधिक होगी वहां तीन शिप्टों में मस्जिदों/ इदगाहों में नमाज पढ़ी जाएगी। उन्होंने सभी मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर बेहतर साफ सफाई और चूने के छिड़काव के इंतजाम के लिए नगर पालिका, नगर पंचायत के ईओ को नगरीय क्षेत्रों में और ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीआरओ को निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत पीने की पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के साथ ही खराब पड़े आरो प्लांट,हैंड पंप, प्राधिकरण के आधार पर मरम्मत कराने व जरूरत वाले स्थान पर पानी टैंकर की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत वितरण खंड के सभी एक्सईएन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि विभिन्न स्थानों पर जर्जर खंभों व केबल एवं लटकते तार ना हो और त्योहारों के दृष्टिगत निर्वाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नमाज वाले स्थानों के सड़कों के गढ़ों को भरने का निर्देश दिया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग की अधिकारियों को अभियान चलाकर नकली खोया, मिठाई, मेवा और पनीर जैसे खाद्य पदार्थ का सैंपल लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी देवरंजन वर्मा ने कहा कि गरिमा के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से ही सभी त्योहार मनाया जाए। उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों से कहा कि कोई भी फर्जी या भ्रामक खबर की सूचना मिलने पर उनकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन या अपने पास के थाने में अवश्य दें जिसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके, जिससे जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बना रहे। उन्होंने थानों में होने वाली शांति समिति की बैठकों में पिछले वर्षों के चिन्हित स्थानों के बारे में सावधानी बरतने का निर्देश दिया। कहा कि सोशल मीडिया और ड्रोन कैमरा के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। एएसपी अनिल कुमार झा ने कहा कि जनपद में पूर्व की भांति आपसी जन सहयोग से सभी त्योहार सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं बैठक में सीआरओ त्रिभुवन, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, डीएसओ रामजतन यादव सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों में बब्लू मास्टर,असगर अली,सहित जनपद के सभी मस्जिदों के इमाम मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
155

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.