Tranding

बालू माफिया को पकड़ने गई पुलिस की छापामारी टीम पर हमला,कई पुलिस हुए घायल..

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बालू माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम पर देर रात में दो बार हमला किया गया, हमले में दरोगा संजीव कुमार के बाएं हाथ की दो उंगलिया कट गई, वहींथानाअध्यक्ष समेत 6 लोग घायल हुए हैं lथानाअध्यक्ष के सीने और पीठ पर जख्म है l पुलिसअधीक्षक,अमरकेशडी ने एक ही पुलिसकर्मियों के घायल होने की पुष्टि की हैl घटना मटीयारिया थाना क्षेत्र के हवडदाडुमरा नयाटोला गांव की बताई गई है,सभी घायलों का इलाज निजी एवं स्थानीय स्तर पर किया गया, थाना अध्यक्ष की स्थिति गंभीर बताई जा रही है,बेहतर इलाज के लिए गौनाहा अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेतिया रेफर कर दिया l घटना के बारे में सब बताता कुछ जानकारी मिली है कि आरोपियों ने अपने परियों को साथ मिलकर लाठी डंडा और तलवार से हमला बोला था,इसी में तलवार से हमले में दरोगा की दो अंगुलियाँ कट गई l पुलिस अधीक्षक,अमरकेश डी ने संवाददाता को बताया कि घटना के बाद नरकटीयागंज एसडीपीओ,जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आधा दर्जन थाना की पुलिस ने छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया,इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है,उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान क्षेत्र के नयाटोला पिपरा गांव निवासी, बहादुर अंसारी, सुभानअल्लाह, नूरजहां खातून,जैनब खातून के रूप में की गई है,सभी उपायुक्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है l वीडियो फुटजे सेआरोपियों की पहचान कर,कलामअंसारी उसके भाई सलाम अंसारी,अफरोज अंसारी,सहित चार के विरुद्ध दो दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज की गई है,इसके बाद रात में 2 डीएसपी के नेतृत्व में करीब 50पुलिसकर्मियों की टीम फिर से कार्रवाई करने पहुंची l

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.