शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया मोतिहारी नेशनल हाईवे स्थित अन्हवार शेख चौक के पास एक टेंपो के पलटने से इलाज के लिए जा रहे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी बुरी तरह घायल हो गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज कर जांच पड़ताल में जुड़ गई है l थाना अध्यक्ष,अखिलेश कुमार मिश्रा ने संवाददाता के बताया कि मृतक की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के अहंवारशेख पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी,रमेश शाह,उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है,जख्मी उसकी 41 वर्षीय पत्नी प्रभावी देवी बताई गई है l मृतक के परिजनों ने संवाददाता को बताया कि रमेश काठमांडू से 3 माह पहले एक विवाह में शामिल होने के लिए आया था, वह काठमांडू में रहकर फल बेचने का काम करता था, वह अपने पर बीमार् बहनोई को देखने के लिए जीएमसीच जा रहा था,परंतु अस्पताल से छुट्टी हो जाने के कारण बगैर बहनोइ से मिले वापस घर लौट रहा था,इस बीच बेतिया मोतिहारी नेशनल हाईवे स्थित अहवार शेख चौक के पास ऑटो पलट गया,जिसमें रमेश और उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए,स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों पति-पत्नी के इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई,बताया जाता है कि मृतक के चार बच्चे हैं l
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.