Tranding

ISOPARB सोसाइटी व कानपुर ओब्स एंड गाइनी सोसाइटी के तत्वाधान में एक गोष्ठी का आयोजन।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

ISOPARB सोसाइटी व कानपुर ओब्स एंड गाइनी सोसाइटी के तत्वाधान में एक गोष्ठी का आयोजन होटल विजय इंटर कॉन्टिनेंटल, तिलक नगर, कानपुर, में किया गया जिसमे ISOPARB कानपुर सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ Gastro intestinal Disorders in pregnancy के विषय पर चर्चा करते हुए बताया कि गर्भावस्था में होने वाली उल्टी से कैसे बचा जाये व उसके उपचार भी बताये जैसे थोड़ा थोड़ा खाना कई बार कम कम समय के अंतराल में खाना चाहिए।खाना पका हुआ तथा उसमे वसा की मात्रा कम होनी चाहिए।ज्यादा मिर्च मसाले वाले भोजन से परहेज करना चाहिए।खाने में प्रोटीन की मात्रा प्रचुर व कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होनी चाहिए। पानी व पेय पदार्थों को अधिकतम प्रयोग करे जिससे कब्जियत व उल्टी में आराम मिलेगा। भोजन में ज्यादा रेशे वाले पदार्थों का प्रयोग करे जैसे हरी सब्जी, सलाद व रेशे वाले फल।

प्राण में एक प्रबल रोग निवारक शक्ति है। डॉ किरन सिन्हा ने बताया कि इस चिकित्सा पद्यति यानी प्राणिक हीलिंग के ज्ञान को आधुनिक चिकत्सा विज्ञान के साथ जोड़कर हम चिकित्सक स्वयं समग्र रूप से स्वस्थ रह सकते है एवं अपने मरीजों को भी इसका लाभ पहुंचा सकते हैं।गोष्टी में डॉ मीरा अग्निहोत्री मुख्य संरक्षिका, डॉ. नीलम मिश्रा अध्यक्ष, डॉ. किरन सिन्हा सचिव, डॉ. कमल धवन, डॉ. किरण पांडे, डॉ. संगीता आर्य, डॉ. रेशमा निगम, डॉ. रीना मट्टू, डॉ. शीला शर्मा, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. कल्पना दीक्षित, डॉ. कंचन शर्मा व संस्था के लगभग 80 डाक्टर उपस्थित रहेंगी। संचालन डाक्टर डॉ. सीमा द्विवेदी व डॉ. राशि मिश्रा के द्वारा किया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
168

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.