शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
मोहर्रम का जुलूस देखने गए एक छात्र,चंदन कुमार,उम्र 16 वर्ष पर चाकू से हमला किया गया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया गांव की बताई गई है। इससे युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है,स्थानीय स्तर पर इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने जीएमसीएच रेफर कर दिया,जीएमसीएच के सी ब्लॉक स्थित सेकंड फ्लोर पर आईसीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।डॉक्टर ने बताया कि जख्मी छात्र के पेट पर चाकू का गंभीर जख्म है, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुएआरोपी युवक नाजिर आलम को गिरफ्तार कर लिया है,एसडीपीओ 2 रजनीकांत प्रियदर्शनी ने संवाददाता को बताया कि गिरफ्तार आरोपी नाजिरआलम,उम्र 25 वर्ष, पिता,मजीद मियां,मानसिक रूप से विक्षित है,इससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.