रिपोर्ट :विनोद विरोधी
गया, बिहार।
गया पुलिस व सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान में 13 वर्षों से फरार वांछित नक्सली चलितर यादव को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार नक्सली जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के चोरदाहा गांव का रहने वाला है।जिस पर बाराचट्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने पत्रकारों को बताया कि नक्सली चलितर यादव के अपने चोरदाहा गांव स्थित घर पर होने की सूचना पर सत्यापन हेतु धनगाई थाना की पुलिस बल को भेजा तो उक्त नक्सली पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे सशस्त्र सीमा बल 129 में वाहिनी के सहयोग से पकड़ लिया गया ।एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए नक्सली पर मार्च 2011 में गोइठा मीठा स्थित बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र के भवन को विस्फोटक बम लगाकर तोड़ दिया ने का आरोप है एवं कमरे का ताला तोड़कर उपस्थिति पंजी को बाहर फेंक देने का मामला दर्ज है।वही बाराचट्टी थाना कांड संख्या 54/ 2011 एवं 151/ 2012 में भी उसे डिमांड पर लिया जा चुका हैं। लंबे अरसे से फरार नक्सली के घर का कुर्की जप्ती भी की गई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी बाराचट्टी थाना कांड संख्या 148/ 2014 एवं 292/ 2014 के तहत मामले दर्ज हैं।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.