हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
दि न्यू इंडिया न्यूज़ (टी एन आई न्यूज़) की ओर से एक शाम पत्रकारों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए देश सेवा में लगे पत्रकारों, अधिवक्ताओं, समाजसेवकों, शिक्षकों और डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आर्यनगर विधानसभा के विधायक अमिताभ बाजपाई एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में पहुंचे एन यू स्कूल के प्रबंधक आरिफ मार्टिन, बांदा रोटी बैंक के अध्यक्ष रिजवान अली, समाजसेवक अशफाक अली और व्यापारी अनवार आलम का संपादक सलीम खान, एमडी ज़ीशान ख़ान और उप संपादक मो० ज़ीशान द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। सर्व प्रथम संपादक सलीम खान द्वारा मुख्य अतिथि विधायक अमिताभ बाजपाई को माला पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि विधायक अमिताभ बाजपाई द्वारा सभी पत्रकारों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, समाजसेवकों और डॉक्टरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विधायक अमिताभ बाजपेई ने पत्रकारो के कार्य की सरहाना की और बताया की कितनी मेहनत और लगन के साथ वो अपना काम करते है और सचाई को दिखाते है धूप बारिश सर्दी गर्मी सब को झेलते हुए अपना कार्य पुरा करते है।कार्यक्रम मे ई० न्यूज़ के सम्पादक अमन खान, शीनू पत्रकार, इंतज़ार आलम, ज़िशान खान संदीप, ज़ैद, इंतखाब आलम साथ और भी वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.