सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
गोरखपुर बंगाल में मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिंग डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और बाद में उसकी निर्मम हत्या के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया और बंगाल की मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता की नेतृत्व में आज सैकड़ो की संख्या में मोर्चा की महिला कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी किया। मीडिया से बात करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कोलकाता में जिस प्रकार से मेडिकल कॉलेज में ट्रेनिंग डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या हुई है वह प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करती है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाएं पूरी तरीके से असुरक्षित है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है जबकि प्रदेश की मुख्यमंत्री खुद एक महिला है और महिला के दर्द को उनसे ज्यादा कौन समझ सकता है लेकिन उसके बाद भी अभी तक उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं दिया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व मेयर सत्य पांडे, जिला अध्यक्ष चंचल शुक्ला, रेनू पांडे, श्वेता जायसवाल महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रही।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.