Tranding

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय पर तिरंगा फहराया गया।

यह दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय योगदान की याद दिलाता है - आतिफ खान। 

हमारा कर्तव्य है कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए समर्पित हों, जहां हर व्यक्ति को समानता, स्वतंत्रता, और न्याय मिले - अनिल कुमार मौर्य

जमशेदपुर, झारखंड। 

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर इकाई द्वारा 78वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर साकची जमशेदपुर स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया। आज के इस कार्यक्रम में झारखण्ड प्रदेश सचिव आतिफ खान द्वारा सुबह दस बजे जिला कमिटी के सदस्यों सहित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। 78वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय योगदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्रता का उपहार दिया। महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्गदर्शन में, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आज़ाद, रानी लक्ष्मीबाई, सरदार वल्लभभाई पटेल, बाल गंगाधर तिलक और लाला लाजपत राय जैसे वीरों ने हमें ब्रिटिश साम्राज्य की जंजीरों से मुक्त कराया।

इस अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखण्ड प्रदेश सचिव आतिफ खान ने अपने वक्तव्य में कहा की इन महान नायकों के संघर्ष और बलिदान ने हमें एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। आज, हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों का भारत बनाने के लिए समर्पित हों, जहां हर व्यक्ति को समानता, स्वतंत्रता, और न्याय मिले। 

वहीँ इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मौर्य ने कहा की स्वतंत्रता दिवस न केवल हमें अपने गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है, बल्कि हमें अपने भविष्य की दिशा तय करने की प्रेरणा भी देता है। आइए, हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर देश के विकास और एकता के लिए कार्य करने का संकल्प लें। स्वतंत्रता की इस धरोहर को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। 

उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानियों का नारा लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।

 इस कार्यकम में मुख्य रूप से झारखण्ड प्रदेश सचिव आतिफ खान, कोल्हान प्रभारी सलमान खान, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, जिला उपाध्यक्ष कलीमुल्लाह, कमलेश गिरी, अभिषेक कुमार, अभिषेक सिन्हा, अजित कुमार, विनोद लकड़ा, आनंद प्रसाद, बदरूजमा एवं अन्य शामिल हुए।

Karunakar Ram Tripathi
160

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.