Tranding

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात प्रेरणाप्रद - त्रयंबक नाथ

संत कबीरनगर, उत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा विधियानी बूथ नंबर 380 पर मन की बात का कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष त्रयंबनाथ त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं ने साथ मन की बात सुना। कार्यक्रम के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी महीने के आखिरी रविवार को मन की बात देश वासियों और कार्यकर्ताओं के बीच करते हैं जिसमें पूरे देश युवाओं को, सामाजिक कार्यकर्ताओं को, हस्त शिल्पकारों को और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का मंत्र देते हैं मोदी जी का यह मानना है कि भारत कैसे स्वावलंबी बने समृद्धि साली हो इसी परिकल्पना के साथ मोदी जी अपने विचारों को रखते हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय ने कहा कि आज मन की बात के 113 एपिसोड में हम लोग मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करते हैं देश मजबूत दिशा में बढ़े इसी सोच के साथ देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी लोगों के बीच रहकर कार्य करते हैं । भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि खलीलाबाद नगर के विधियानी 380 नंबर बूथ पर आज प्रधानमंत्री का 113 एपिसोड हम नगर कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति केंद्र प्रमुख बूथ अध्यक्ष के साथ देख रहे हैं और प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुनते हुए उनकी बातें जन-जन तक पहुंचाते हैं । कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, जिला उपाध्यक्ष किरण प्रजापति महिला मोर्चा की पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, सभासद बब्बन पांडेय,राघवेंद्र तिवारी, शत्रुजीत राय, दीनदयाल चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
162

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.