हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
लाँ मार्टिनियर कालेज लखनऊ में दिनांक 28-29 अगस्त 2024 को सी0आई0एस0सी0ई0 राज्यस्तरीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप का हुआ समापन्न । जिसमें जिला तीरन्दाज़ी संघ से संबद्ध यूथ आर्चरी ऐकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सी0आई0एस0सी0ई0 की राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे सभी खिलाडियों ने अपना चयन करा कर इतिहास रचा । सभी चयनित खिलाडी *दिनांक 4-6 सिंतबर को कोलकत्ता स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में होने वाली CISCE की स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगे* । अन्डर-14 के इण्डियन राउण्ड वर्ग में मर्सी मेमोरियल स्कूल की कनिषा दुग्गल ने स्वर्ण पदक व विदुराज केशरवानी नें रजत पदक प्राप्त किया । अन्डर-14 रिर्कव वर्ग में मदर टेरसा स्कूल किदवई नगर की गौरी भदौरिया रजत पदक व स्वराज्य इण्डिया पब्लिक स्कूल के काव्य तिवारी ने रजत पदक प्राप्त किया । अन्डर-17 के इण्डियन राउण्ड वर्ग में सेंट थाँमस स्कूल किदवई नगर की रतनम दीक्षित ने स्वर्ण पदक व रितिका सिंह नें रजत पदक प्राप्त किया। अन्डर -17 इण्डियन राउण्ड बालक वर्ग में वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल गोविन्द नगर के अरनव कुमार नें कास्य पदक प्राप्त किया । अन्डर-19 के इन्डियन राउन्ड बालिका वर्ग में सेंट थाँमस स्कूल किदवई नगर की विदुषी शुक्ला ने स्वर्ग पदक प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता में यूथ आर्चरी ऐकेडमी के आठ खिलाडियों ने प्रतिभाग किया जिसमें सभी खिलाडियों ने अपने –अपने वर्गों में पदक प्राप्त करते हुए अपने स्कूल व कानपुर नगर का नाम रोशन किया । आज खेल दिवस के अवसर कानपुर नगर के तीरंदाजों नें आपनी जीत का इतिहास रचा।
जिला तीरंदाजी संघ कानपुर नगर के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर , महासचिव राजा भरत अवस्थी , सह-सचिव/कोच सन्दीप कुमार ,शैलेश कुमार, मौसमी साहू , फागू महातो नें खेल दिवस के अवसर पर इस जीत पर तीरंदाजों को शुभकामनायें व बधाई प्रदान की ।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.