Tranding

फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रामरतन यादव मय हमराह उ0नि0 अखिलेश प्रताप सिंह व म0उ0नि0 साक्षी सिंह व हे0का0 जगदीश सिंह एवं का0 अनुराग यादव के द्वारा मु0अ0सं0 222/2024 धारा 137(2)/61 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त अखिलेश राय पुत्र अवधेश निवासी नन्दना थाना श्यामदेऊरवा जनपद महराजगंज व अपहृता को ग्राम एक्सीडेन्टल केयर हास्पिटल रेलवे स्टेशन रोड गोरखपुर से जुर्म धारा से बोध कराते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण एवं बयान हेतु वन स्टाप सेंटर महराजगंज रखा गया।

जैसा कि वादिनी मुकदमा की लड़की को अभियुक्त अखिलेश राय पुत्र अवधेश निवासी नन्दना थाना श्यामदेऊरवा जनपद महराजगंज द्वारा भगा ले जाने के सम्बन्ध में दिनांक 05.08.2024 को वादिनी मुकदमा के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 222/2024 धारा 137(2)/61 बी0एन0एस0 बनाम अखिलेश राय पुत्र अवधेश निवासी नन्दना थाना श्यामदेऊरवा जनपद महराजगंज के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
147

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.