सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
बहुजन समाज पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व प्रत्याशी सदर लोकसभा जावेद सिमनानी अंबेडकरवादी के नेतृत्व में नगर आयुक्त महोदय से मिलकर ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के निकलने के संबंध में महानगर की साफ सफाई टूटी सड़के खराब स्ट्रीट लाइट इमामबाड़ा की साफ सफाई और सड़कों पर चुना छिड़कने के लिए मिला पूर्व प्रत्याशी लोकसभा सदर श्री जावेद सिमनानी अंबेडकरवादी ने कहा कि पैगंबर ए इस्लाम ने पुरी दुनिया को लोकतंत्र दिया है पूरी दुनिया में महिलाओं को सम्मान दिलाया अमन चैन और शांति का पैगाम दिया अपने कमजोर दुश्मनों को माफ करने का पैगाम दिया है पैगंबर ए इस्लाम का जन्मदिन पूरे दुनिया में हर मजहब के लोग अपने-अपने हिसाब से मनाते हैं गोरखपुर महानगर में भी पैगंबर ए इस्लाम के जन्मदिन पर मोहल्ले मोहल्लों से जुलूस निकलता है सभी मुतवालियों से भी अपील है कि शांति प्रिय तरीके से पैगंबर ए इस्लाम के संदेश को लोगों तक पहुंचाते हुए अपने-अपने जुलूस को शांति प्रिय तरीके से निकाले नगर निगम से अपेक्षा है कि जिन जिन सड़कों से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकलता है वहां की सड़कों की मरम्मत करा दे वहां पर जो स्ट्रीट लाइट खराब है उनकी लाइटों की भी रिपेयरिंग करा दीजिए सड़कों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए और 12 रबी उल अव्वल से 1 दिन पहले सभी इमाम चौक पर साफ सफाई कर वहां पर चुना छिड़कवाने का भी इंतजाम नगर निगम द्वारा किया जाए प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से पवन त्यागी अध्यक्ष शहर विधानसभा राजेंद्र कुमार पूर्व पार्षद राजेंद्र जाटोनपुर महानगर अध्यक्ष सिराजुद्दीन उर्फ भोला भाई पूर्व महानगर सचिव संजय कुमार सेक्टर अध्यक्ष अरशद अंसारी फाजिल अहमद मोहम्मद साहिल मोहम्मद अनस मोइन अहमद शाहिद बहुत से कार्यकर्ता साथी गण उपस्थित रहे।
----------------------------
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.