Tranding

सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास महिला का चेन लूटकर लुटेरे हुए फरार।

*वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर लुटेरों ने एक महिला का सोने का चेन लूट लिया और फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मिली सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास पेसिफिक हॉस्पिटल के निकट सुनीता सिंह नाम की एक महिला बाजार से अपने घर वापस जा रही थी तभी उनके पीछे दो लुटेरे लग गए। सुनसान जगह पर लूटोर ने लूट की घटना को अंजाम दिया और उनके गले की चेन लेकर फरार हो गए। पीड़िता के परिवार द्वारा इसकी सूचना सूर्य विहार पुलिस चौकी को दी गई लेकिन परिवार का आरोप है कि घटना के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी उन्हें एफआईआर दर्ज करके उसकी कॉपी नहीं दी गई। हालांकि इस मामले में एक समाजसेवी द्वारा एसपी सिटी अभिनव त्यागी को उनके सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए से वीडियो और डिटेल्स भेजा गया। एसपी सिटी ने कॉल बैक करके घटना की जानकारी ली और 

एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
113

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.