Tranding

आनलाईन गेमिंग के द्वारा ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय 08 अभियुक्त गिरफ्तार।

आनलाईन गेमिंग पोर्टल रेडी अन्ना में सट्टा खेलाने के नाम पर अलग-अलग बैंको के म्यूल खातों में पैसो की लेन-देन कर लोगों के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय 08 अभियुक्त गिरफ्तार।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आनलाईन गेमिंग पोर्टल रेडी अन्ना में सट्टा खेलाने के नाम पर अलग-अलग बैंको के म्यूल खातों में पैसो की लेन-देन कर लोगों के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय 08 अभियुक्त गिरफ्तार। मुखबीर की सूचना पर चेकिंग के दौरान एक मकान में अभियुक्तों द्वारा आनलाईन गेमिंग मे सट्टा लगाने वाले वेबसाइट रेडी अन्ना के माध्यम से अलग-अलग नाम के म्यूल बैंक खातों मे डिपोजिट व विड्राल किया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के नेतृत्व में उ0नि0 कमलेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1.रोहित प्रसाद, 2.प्रिंस कुमार, 3. गुड्डू शर्मा, 4. रंजेश यादव, 5.अमित शर्मा, 6.अभय कुमार यादव, 7. संजीत कुमार खरवार व 8.चन्दन कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया । कब्जे से घटना में प्रयुक्त 29 अदद मोबाइल फोन, 02 अदद लैपटप, 04 अदद टैबलेट व घटना मे प्रयुक्त अभिलेख बरामद किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 523/24 धारा 111(2),318 भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
162

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.