Tranding

ईको गार्डन पहुंचे दिव्यांग महागठबन्धन के पदाधिकारी।

लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजनो के समर्थन में 30 को करेंगे प्रदर्शन।

लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांग अभिषेक की हत्यारी है सरकार - वीरेन्द्र कुमार

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

दिव्यांग महागठबन्धन के पदाधिकारी आज ईको गार्डेन पहुँच कर लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजनो के आन्दोलन के समर्थन में 30 सितम्बर को होने वाले प्रदर्शन के लिये रणनीति तैयार की |महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांग अभिषेक की हत्यारी है| अभिषेक का बलिदान व दिव्यांगजनो का संघर्ष व्यर्थ नहीं जायेगा | 30 सितम्बर का आन्दोलन दिव्यांगजनो के नौकरी, रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा व सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी की मांग के लिये मिल का पत्थर साबित होगा|वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार प्रदेश के 54 लाख दिव्यांगजनो की उपेक्षा कर रही है| शिक्षित बेरोजगार दिव्यांगजन भूखमरी के शिकार है | दिव्यांगजन आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत का अहसास सत्ता पक्ष को करायेगे |

महागठबन्धन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद ने कहा कि महागठबन्धन को सरकार कमजोर आंकने की भूल न करे वरना परिणाम गम्भीर होंगे | दिव्यांगजनो की मांगों को पुरा करवाने के लिये महागठबन्धन अब सड़क पर उतरने के लिये तैयार है | 30 सितम्बर को सरकार की चुले हिलाने का काम महागठबन्धन करेगा |आज ईको गार्डेन में महागठबन्धन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद के साथ महासचिव वीरेन्द्र कुमार, विकास कुमार सहारनपुर, सतीश कुमार शामली, दिलवाग सिंह कानपुर देहात, हेमन्त सिंह गाजियाबाद, सुधीर कुमार वर्मा सीतापुर, ज्ञानेन्द पाठक लखनऊ आदि उपस्थित थे|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
147

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.