Tranding

मोबाइल लूटने के आरोप में 03 अभियुक्त को तिवारीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

कब्जे से 01 अदद लूट की मोबाइल बरामद।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी/लूट/छिनैती के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर के नेतृत्व में, थाना स्थानीय की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 202/2024 धारा 309(4) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अमन कुमार पुत्र मल्लू प्रसाद नि0 रविदास मंदिर अलवापुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर, 2. धनंजय निषाद स्व0 इंद्रजीत नि0 हनुमानगढी मंदिर लालडिग्गी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर व 3- विकास भारती पुत्र ओमप्रकाश नि0 रविदास मंदिर अलवापुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया व एक नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद लूट की मोबाइल बरामद किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) व 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

-----------------------------

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
158

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.