Tranding

इलाज के दौरान बच्ची की मृत्यु के मामले में आरोपित चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल..

श्यामदेउरवा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

वादी मुकदमा मुनीब निषाद पुत्र रामानन्द ग्राम- धनहा नायक, थाना- श्यामदेउरवा, जनपद- महराजगंज की पुत्री कु0 अंकिता उम्र 06 वर्ष को बुखार होने पर इलाज हेतु गांव के जयराम गौड पुत्र हरि के क्लीनिक पर ले जाने पर जयराम गौङ द्वारा बच्ची को इन्जेक्सन लगाया गया था। बाद में इंजेक्शन वाली जगह पर सूजन हो गया और आवेदक की पुत्री की मृत्यु हो गई जिसके सम्बन्ध में दिनांक 08.10.2024 को बादी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर स्थानीय थाने पर दिया था। जिसके तहरीर के आधार पर थाना पर मु0अ0स0 283/2024 धारा 105/352/351(2) बी0एन0एस0 बनाम जयराम गौड पुत्र स्व0 हरी गौड उम्र करीब 48 वर्ष निवासी घनहा नायक थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। 

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपरोक्त मुकदमे का आज दिनांक 09.10.2024 को सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त जयराम गौड पुत्र स्व0 हरी गोड उम्र करीब 48 वर्ष निवासी धनहा नायक थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज को थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रान्तर्गत मुराली चौराहा नहर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में व0उ0नि0 भगवान बक्स सिंह एवं का0 सतीश चौधरी मय हमराह थाना श्यामदेऊरवा, जनपद महराजगंज।

Karunakar Ram Tripathi
139

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.