Tranding

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड प्रदेश इकाई ने रांची के एसएसपी को किया सम्मानित।

उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए जिलों के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को हर वर्ष सम्मानित करेगा आइजेए। 

रांची, झारखंड। 

पत्रकार हित के लिए समर्पित अखिल भारतीय संस्था "इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन" की झारखंड इकाई ने रांची के वरीय आरक्षी अधीक्षक चंदन सिन्हा को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया। संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी का अभिनंदन किया। राजधानी की विधि-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने, अपराध नियंत्रण व सामाजिक समरसता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।  

 श्री सिन्हा को संगठन की ओर से पुष्प गुच्छ, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

 मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने हर वर्ष झारखंड के अन्य जिलों के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया। 

  इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष मधु सिन्हा, रफी समी, डॉ.पूजा सिन्हा, पीयूष कुमार, सौरभ राय, मुस्कान व विजय दत्त पिंटू मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
149

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.