श्यामदेउरवा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अरूण कुमार दुबे मय हमराह द्वारा रोक थाम जुर्म जरायम में मामूर होकर मु0अ0सं0 200/2024 घारा 85/80(2) बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त रणजीत शर्मा पुत्र स्व0 नगीना शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी सोहवल थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज व एक नफर अभियुक्ता विंदु पत्नी स्व0 नगीना शर्मा उम्र 46 वर्ष निवासी सोहवल थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज को जुर्म धारा से बोध कराते हुए पुलिस हिरासत में लेकर अग्रीम विधिक कार्यवाही की गई।
घटना विवरण- वादी मुकदमा हरेन्द्र पुत्र विभूति निवासी जईछपरा थाना नेबुआ नौरंगीया जनपद कुशीनगर द्वारा अपनी लडकी की दहेज हत्या के सम्बन्ध में दिनांक 18.07.2024 को लिखित तहरीर थाना स्थानीय पर दिया गया था, जिसके तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर म0 अ0सं0 200/2024 धारा 85/80(2) बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम
1. बिन्दू देवी पत्नी स्व0 नगीना
2. रणजीत पुत्र स्व० नगीना
3. श्वामु ठाकूर पुत्र स्व० नगीना
4. कुमारी सबिता पुत्री स्व० नगीना निवासीगण सोहवल थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में फरार चल रहे अभियुक्त रणजीत शर्मा व अभियुक्ता विन्दू देवी को आज अभियुक्त के घर के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
1.उ0नि0 अरूण कुमार दुबे थाना श्यामदेऊरवा जनपद महराजगंज, म0उ0नि0 साक्षी सिंह थाना श्यामदेऊरवा जनपद महराजगंज।
का0 राहुल तिवारी थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज।
का0 सूरज बादव थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज।
म0का0 नीतू गुप्ता थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.