Tranding

फरार वाछिंत एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रामरतन यादव मय हमराह द्वारा रोक थाम जुर्म जरायम में मामूर होकर मु0अ0सं0 222/2034 धारा 137/2/61 बी०एन०एस० से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त अवधेश पुत्र उमाशंकर उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम नन्दना थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज व वांछित अभियुक्ता शम्भा देवी पत्नी अवधेश उम्र करीब 42 वर्ष निवासी नन्दना धाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज को अभियुक्त के घर के बाहर से धारा से बोध कराते हुए पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की गई।

घटना विवरण- वादिनी मुकदमा की लड़की को अभियुक्त अखिलेश राय पुत्र अवधेश निवासी नन्दना थाना श्यामदेउरवा जनपद- महराजगंज द्वारा अपने परिजन अवधेश पुत्र उमाशंकर उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम नन्दना थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज व शम्भा देवी पत्नी अवधेश उम्र करीब 42 वर्ष निवासी नन्दना थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के सहयोग से बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दिनांक 05.08.2024 को नादिनी मुकदमा के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 222/2024 धारा 137(2)/61 बी०एन०एस० बनाम 1.अखिलेश राय पुत्र अवधेश 2. अवधेश पुत्र उमाशंकर 3. शम्भा देवी पत्नी अवधेश निवासीगण नन्दना थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, जिसमें अभियुक्त अवधेश पुत्र उमाशंकर उम्र करीब 45 वर्ष एवं अभियुक्ता शम्भा देवी पत्नी अवधेश उम्र करीब 42 वर्ष फरार चल रहे थे थे, जिन्हें उनके घर के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार करने चाली टीम में

1.उ0नि0 राम रतन यादव थाना श्यामदेऊरवा जनपद महराजगंज

2. उ०नि० अंकित श्रीवास्तव भाना श्यामदेऊरवा जनपद महराजगंज।

3. का0 भीमल यादव थाना श्यामदेऊरवा जनपद महराजगंज।

4. म0का0 ममता यादव थाना श्यामदेऊरवा जनपद महराजगंज।

5. म0का0 निशा पाण्डेय थाना श्यामदेऊरवा जनपद महराजगंज।

Karunakar Ram Tripathi
146

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.