एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती मनाई गई।
यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं तो पहले सूरज की तरह जलें : मोहम्मद आकिब अंसारी
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
एम. ए. एकेडमी तुर्कमानपुर में हर साल की तरह इस साल भी भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन ऑफ़ इंडिया एवं भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती बहुत ही शान व शौकत के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सबसे पहले मोहम्मदुल्लाह ने तिलावत - ए - कुरान पाक से कार्यक्रम का आगाज किया। विद्यालय के शिक्षक नसीम अशरफ फारूकी ने बच्चों को डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि अपने मुस्तकबिल को संवारने के लिए सपने देखना अति आवश्यक है कड़ी मेहनत और लगन के साथ उस सपने को साकार करने के लिए हमेशा अपने लक्षयों के प्रति तत्पर्य रहना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन एम. ए. एकेडमी के प्रबंधक मोहम्मद आकिब अंसारी ने किया और बच्चों को बताया कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी का पूरा जीवन संघर्षों और कठिनाइयों में बीता है, हम सभी भारतवासियों को उनके जीवन से सबक लेना चाहिए। बच्चों को सभी स्कूलों में अपने मुल्क को तरक्की तक ले जाने वाले सभी महापुरुषों के बारे में पढ़ाना चाहिए जिससे बच्चे जागरुक हो सके और ऐसे महापुरुषों को याद रख सकें। उप प्रधानाचार्या निदा फात्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे आने वाले कल के भविष्य होते हैं। विद्यालय की शिक्षिका सूबिया, शमा और सलमा ने भी बच्चों को समबोधित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा परवीन ने अपने आने वाले सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ-साथ सभी बच्चे उपस्थित थे।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.