चलती बाइक के पीछे भौंकते हुए कुत्ता दौड़ा पीछे बैठी महिला घबराकर गिरी हुई मौत।
धनंजय शर्मा
बलियाः रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सहाबलपुर के पास गुरूवार की शाम तेज रफ्तार बाइक के पीछे खतरनाक तरीके से भौंकते हुए एक कुत्ता दौड़ पड़ा। जिससे बचने के प्रयास में घबराकर चलती बाइक से महिला नीचे जा गिरी। सड़क पर गिरने से सर में गंभीर चोट लगने से मंजू चैहान 40 वर्ष की मौत हो गई। जिसे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई तेज कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतका मंजू चैहान पत्नी नन्हक चैहान ग्राम चंद्रवार निवासी बाइक से अपने देवर के साथ उमरपुर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां से वापस अपने घर जा रही थी। इस बीच सहाबलपुर के पास बाइक के पीछे दौड़ रहे कुत्ते से डरकर बचने के प्रयास में महिला चलती बाइक से नीचे जा गिरी। जिन्हें तत्काल रसड़ा सीएचसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते ही डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.