दिव्यांग उत्पीड़न व लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगो नियुक्ति के लिये घेरेंगे भाजपा मुख्यालय।
दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग।
हफ़ीज अहमद खान
कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।
दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव व राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने गोरखपुर जिलाधिकारी कार्यालय पर नेत्रहींन छात्रों के साथ धक्का मुक्की व लाठी चार्ज की निन्दा की है|
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दिव्यांगजनों के साथ अन्याय अत्याचार व अमानवीय व्यवहार हो रहा है| जिसे बरदास्त नहीं किया जायेगा| सरकार व प्रशासन दिव्यांगजनो की जायज मांगों को नहीं सुन रहा है| उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को दिव्यांग महागठबन्धन द्वारा भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान इस मामले को भी उठाया जायेगा| 10 माह से ईको गार्डेन में धरना दे रहे लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजनो के साथ भी सरकार ने न्याय नही किया है|
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में स्पर्श विद्यालय के दृष्टिबाधित छात्रों पर पुलिस ने धक्का मुक्की व लाठीचार्ज कर दिया। दरअसल स्पर्श विद्यालय से तीन शिक्षकों का तबादला कर दिया। छात्रों की मांग थी कि उन शिक्षकों को वापस विद्यालय में नियुक्ति दी जाए। कई दिन तक धरना चलने के बाद जब सुनवाई नहीं हुई तो छात्र डी एम कार्यालय चले गए। वहां उनसे डीएम ने मुलाक़ात करने के बजाय पुलिस से धक्का देकर बाहर निकलवा दिया, जब नेत्रहीन छात्र वहां से जाने को तैयार नहीं हुए तो लाठीचार्ज करा दिया। जो छात्र जायज़ मांग कर रहे थे और छात्रों को दिखाई भी नहीं देता है | उन पर लाठीचार्ज करके अधिकारियों ने घटिया मानसिकता का परिचय दिया है|
आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, अशोक कुमार, राहुल कुमार, अनुराधा गुप्ता, वैभव दीक्षित, अर्जुन कुमार आदि शामिल थे |
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.