Tranding

चोरी की गई दो अदद बिल्डिंग मशीन सहित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

खजुरिया गांव के एक चावल मिल में बीते रविवार की रात में दो अदद बिल्डिंग मशीन के चोरी करने के मामले में आज चौक पुलिस ने आठ घंटे के भीतर चोरी के सामान सहित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खजुरिया निवासी सम्पूर्णानन्द पटेल ने चौक थानाध्यक्ष को दिए तहरीर में अज्ञात चोरों पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि उसके चावल मिल में दो बिल्डिंग मशीन रखी हुई थी जिसे रविवार की रात में कुछ अज्ञात लोग चुरा ले गए थे। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश में जुट गई।हल्का दारोगा चंद्रप्रकाश झां व उनके सहयोगी हेड कांस्टेबल राघवेंद्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौक थानाक्षेत्र के पकड़ियार सिवान के धान के खेत से मंगलवार को दोपहर में ही चोरी के समान सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया ।इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया की आरोपित अभियुक्त रिंकू उर्फ राजकुमार को मय सामान सहित बरामद करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

Karunakar Ram Tripathi
163

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.