Tranding

दो वर्ष की मासूम बच्ची के साथ रेप,आरोपी गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दो वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।मानवता को शर्मसार करते हुए,घटना को अंजाम रिश्ते में बच्ची के मौसी के भाई ने दिया है । पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया वहां से डॉक्टर ने उसे बेतिया रेफर कर दिया,उसका इलाज बेतिया जीएमसीएच में कराया जा रहा है। मामले में जोगा पट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल में जुड़ गई है।परियोजन ने संवाददाता को बताया कि मासूम बच्ची की मां खाना बना रही थी,तभी घर के बगल में एक झोपड़ी में अंडा खिलाने का लालच देकर आरोपी ने बच्ची को एक झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म करके लहू लहान कर दिया, इसके बाद दुष्कर्म नहीं जोगा पट्टी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भक्ति कराया जहां बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था,बच्ची के कपड़ा को पुलिस ने जप्त कर लिया है, पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। परिजनों को इसकी जानकारी मिली,मौके पर पहुंचे डीएसपी रजनीकांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि मामले की जांच में पुलिस जुड़ गई है।आरोपी पुलिस हिरासत में है,इसको पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जाएगा। समाज के अंदर फैले इस तरह के दुष्कर्म को मानवता का घृणित कार्य बताया जा रहा है,स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा मिलनी चाहिए,ताकि इस तरह की घटना करने वाले का मनोबल टूट जाए, साथ ही ऐसी घटना करने पर सोचना पड़े।

Karunakar Ram Tripathi
146

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.