हाजीपुर / जन्दाहा (वैशाली) बिहार
जिले के जन्दाहा प्रखंड क्षेत्र के महिसौर थाने की पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के क्रम में समस्तीपुर जिला में 25000 रूपये के इनामी कुख्यात अपराधी को देसी कट्टा और चोरी के मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर वैशाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।इस संबंध में जिले के एसपी ने बताया कि महिसौर थाना की पुलिस द्वारा गोविंदपुर से शशि चिमनी के तरफ आने वाले रोड पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था।चेकिंग के क्रम में गोविंदपुर की तरफ से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आता दिखा।जो पुलिस चेकिंग को देखकर मोटरसाइकिल को तेजी से घुमाकर भागने लगे। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।पकड़े गए अपराधी के तलाशी के क्रम में अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस और चोरी का एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।गिरफ्तार अपराधी डीह बिचौली गांव निवासी बिंदा साहनी का पुत्र संजय साहनी बताया जा रहा हैं।गिरफ्तार अपराधी संजय साहनी पर सरमस्तीपुर जिले की पुलिस ने 25000 रूपये का इनाम भी घोषित किया था।समस्तीपुर जिले के कई कांडों में यह वांछित था।इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने जानकारी देते हुए कहा की महिसौर थाने की पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान समस्तीपुर जिले में 25000 रूपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।समस्तीपुर जिले में यह कई कांडों में वांछित था।इसके पास से एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस चोरी का एक मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.