संतकबीरनगर, उत्तर प्रदेश,
गन्ना विकास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में आगामी 17 नवंबर, रविवार को सुबह 9:30 बजे महेंद्र प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में एक विशेष स्कॉलरशिप टेस्ट, महेंद्र मेमोरियल अवार्ड-2024, आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश बोर्ड के खलीलाबाद या आस-पास के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 12 के फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ अथवा बायोलॉजी के छात्रों के लिए खुली है।
प्रतियोगिता में कक्षा 12 के फिजिक्स विषय के विद्युत और किरण प्रकाशिकी से 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें 30 मिनट में हल करना होगा। इस परीक्षा में छात्रों के लिए प्रतिभाग शुल्क पूर्णतः निशुल्क रखा गया है।
प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप, प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमशः ₹5100, ₹2100, और ₹1100 के नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, चौथे से सत्रहवें स्थान पर आने वाले प्रत्येक छात्र को ₹500 की नकद राशि, प्रमाण पत्र और स्कॉलरशिप से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 21वें से 50वें स्थान पर रहने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस प्रकार कुल 50 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता केआईपीएम टेक्निकल कैंपस, गीडा, गोरखपुर और केकौत्स एजुकेटेड, लखनऊ के सहयोग से आयोजित की जा रही है। महेंद्र प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, ने बताया कि यह प्रयास आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
महेंद्र मेमोरियल अवार्ड-2024 में सम्मिलित होकर छात्र न केवल अपनी योग्यता सिद्ध कर सकते हैं, बल्कि अपनी शैक्षणिक यात्रा को भी नई दिशा दे सकते हैं
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.