Tranding

भाजपा मुख्यालय पर खाट बिछाओ अधिकार दिलाओ आन्दोलन के लिए तैयारी तेज।

छ: कमेटियां बना कर सौंपी गयी जिम्मेदारी।

 दिव्यांगजन को नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी देने की हो रही मांग।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

दिव्यांग महागठबन्धन लेखपाल पद पर चयनित दिव्यांगजन को नौकरी रोजगार स्वास्थ शिक्षा सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी देने की लम्बे समय से कर रहा है मांग| पिछले 25 अक्टूबर को आन्दोलन प्रस्तावित था| शासन के निर्देश पर महागठबन्धन के महासचिव व राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर लम्बी बार्ता करके 12 नवम्बर को मुख्यमंत्री से बार्ता कराने का आस्वाशन दिया था, ऐन मौके पर प्रशासन ने यह सुचना दिया कि चुनाव में व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री से बार्ता नहीं हो पाएगी| इससे नाराज दिव्यांग महागठबन्धन के पदाधिकारियों ने ईको गार्डेन में बैठक कर 25 नवम्बर को पुन: विधानसभा के सामने भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है| आज आन्दोलन को सफल बनाने के लिये

 छै: कमेटियां बना कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गयी है| सभी पदाधिकारियों को आन्दोलन के दो दिन पहले से भूमिगत रहने व लखनऊ पहुँच कर आन्दोलन में जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया गया है| दिव्यांग महागठबन्धन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने सभी दिव्यांग संगठनों से अपील किया की 11 माह से ईको गार्डेन लखनऊ में धरना अनशन कर रहे लेखपाल पद पर चयनित ओ. एच. श्रेणी के दिव्यांगों के समर्थन में, यातायात पुलिस विभाग में कार्यरत दिव्यांग ट्राफिक वार्डेन को चौराहों पर तैनाती दिलाने, दिव्यांगजन को नौकरी, रोजगार, स्वास्थ शिक्षा, सुरक्षा की सौ फीसदी गारन्टी देने, पेंशन पांच हजार रूपये मासिक की मांग पुरी करवाने के लिए भारी संख्या में लखनऊ पहुंचने कर अधिकार दिलाने मे मदद करें|

उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर उत्पीड़न की कार्यवाही करने का प्रयास किया तो इसके परिणाम गम्भीर होंगे| सरकार को बड़ा दिल दिखाते हुए मुख्यमंत्री को बार्ता करके मांगो को पुरा करने की सकारात्मक पहल करनी चाहिए|

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
190

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.