शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
धरतीआबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचितअनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए जनजाति बाहुल्य प्रखंड में विशेष शिविर लगाया जाएगा।
जिला कल्याण पदाधिकारी, मोहम्मद असलम अली ने संवाददाता को बताया कि जिले के बगहा 2, गौनाहा, रामनगर, मैनाटांड़, नरकटियागंज प्रखंड में विशेष शिविर लगाकर इन समुदाय के लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा,इसअभियान के तहत आवास, बिजली, होमस्टे, संचार आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं किसान सम्मन निधि समेत योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कर्मियों और नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति नियुक्ति किया गया है, इसके लिए नवनीत कुमार को जिले का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। जिला कल्याण पदाधिकारी ने संवाददाता को आगे बताया कि इसके लिए चयनित प्रखंडों में विशेष शिविर काआयोजन हो रहा है,इससे जनजातीय लाभुकों को सरकारी योजनाओं का ऑनस्पॉट संबंधित योजनाओं का समाधान किया जाएगा। योजना से देश भर के 80 हजार करोड़ रूपये के बजट से 63 हजार गांव के 5 करोड़ जनजातीय लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026