Tranding

नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

जनपद महराजगंज में नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनोन्मुखी योजनाओं को धरातल पर लागू करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने योजनाओं की डिलीवरी सिस्टम को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने एनआरएलएम के अंतर्गत लखपति दीदी योजना को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। साथ ही नगर विकास के क्षेत्र में महराजगंज को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अधिकारियों को प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने स्वच्छ सर्वेक्षण को प्रभावी ढंग से लागू करने, जल संचय को जनभागीदारी से जन अभियान बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर किया जाए तथा जनसुनवाई को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किया जाए, जिससे आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।

उन्होंने स्मार्ट मीटर के संबंध में लोगों को जागरूक करने और उनकी आपत्तियों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वगणना को प्रभावी तरीके से संपादित कराने पर भी बल दिया।

Karunakar Ram Tripathi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026