शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन ने जांचोंपरंत, कंगाली थानाअध्यक्ष,काफिल अजहर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जांच की प्रक्रिया का संचालन परिविक्षयमान पुलिस उपाधीक्षक के द्वारा करने के पश्चात दोष सिद्ध होने पर,थानाअध्यक्ष का अपने पद का दुरुपयोग, कर्तव्यहीनता,संदिग्ध आचरण,खुल्लम-खुल्ला घूस लेने केआरोप में निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पुलिस केंद्र बेतियाभेज दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा को बनाए रखने के लिए की गई है इस कड़े कदम से स्पष्ट संदेश गया है के पुलिस विभाग में किसी भी स्तर पर कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले के अन्य पुलिस पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है विभाग में अनुशासन और जवाबदही सुनिश्चित करने के लिए एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है।इससे पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य के निर्वहन में जागरुकता आएगी।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.