Tranding

जिले के सभी स्तर के विद्यालयों में 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार से प्राप्त निर्देश केआलोक में, जिले के प्रत्येक स्तर के प्राथमिक,मध्य,माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक,निजी और सरकारी,गैर सरकारी, विद्यालयों में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा,साथ ही जिला के सभी स्तर के विद्यालयों में, जिनमें निजी विद्यालय, गैर सरकारी,सरकारी विद्यालय भी शामिल रहेंगे,उन सभी विद्यालयों में इसका आयोजन किया जाना तय है।इस आयोजन के माध्यम से छात्र,छात्राओं को उनको विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी जाएगी,साथ ही विधिक सेवा से संबंधित कई सुसंगत नियमों और धाराओं की भी जानकारी दी जाएगी, जिससे उनके जीवन में आने वाले कठिनाइयां सेअवगत रहेंगे,छात्र/छात्राओं को कई ऐसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं,जिसकी जानकारी के अभाव में कई गलत कदम उठा भी लेते हैं,जिससे माता-पिता और समाज में कई तरह की भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं,इसके निराकरण करने में माता-पिता,विद्यालय के प्रधान के सामने बड़ी कठिनाइयां खड़ी हो जाती हैं, जिससे निपटारा करना सहल नहीं होता है,इन्हीं सब समस्याओं का निदान करने हेतु संविधान के अंतर्गत निहित प्रावधानों, सुसंगत धाराओं,नियमों की जानकारी देना अतिआवश्यक समझा गया,इसके मद्देनजर जिले के सभी स्तर के विद्यालयों में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का आह्वान किया गया है,जो एक सराहनीय पहल है। इस संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों काआयोजन किया गया है, जिनमें विद्यालय को प्राथमिकता दी गई है, विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को जो उच्च वर्ग में पढ़ते हैं, उनको संविधान की सुसंगत धाराओं,नियमों,प्रावधानों की कोई जानकारी नहीं रहती है, इसलिए संविधान दिवस को मनाने का आह्वान किया गया है,ताकि इस दिन छात्र/ छात्राओं को संविधान की सुसंगत धाराओं,नियमों, प्रावधानों की जानकारी दी जाए ताकि जानकारी प्राप्त रहने पर ही इस नियम के अंतर्गतअपने समस्याओं का समाधान करा सकते हैं ।

इस संबंध में डीपीओ समग्र शिक्षा,मनीष कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि शिक्षाअधिकार कानून,हमारे मौलिकअधिकार व कर्तव्य विषय परआधारित विचार गोष्ठी,भाषण प्रतियोगिता, कार्यशालाआदि गतिविधियों काआयोजन करने काआदेश जिला के सभी स्तर के विद्यालय प्रधान को दिया गया है,ताकि बच्चों को इन के माध्यम से संविधान के सुसंगत धाराओं,प्रावधानों, नियमों की बारे में पूरी जानकारी मिल सके,इस संविधान दिवस मनाने का यही मूल उद्देश्य है।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026