धनंजय शर्मा
बेल्थरा रोड (बलिया) उत्तर प्रदेश।
शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय संविधान दिवस के मौके पर स्थानीय सीयर ब्लाक के परिसर में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। संविधान निर्माता बाबा भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर रचित संविधान के तहत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्य किए जाने की हाथ उठा कर शपथ लिया।
इस मौके खण्ड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा, एडीओ पंचायत मनोज सिंह, एडीओ समाज कल्याण इरशाद अहमद, एपीओ कामेश्वर सिंह, वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार, बीएमएम चन्द्र प्रकाश मिश्रा, बीएमएम भूपेन्द्र चौधरी, जमाल अख्तर, संध्या यादव, राजेश यादव, अजय वर्मा, राम जन्म वर्मा, प्रकाश चन्द गोंड आदि मौजूद रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026